Bihar Local News Provider

थावे: आक्रोशित प्रवासियों ने मुखीराम क्वारंटाइन सेंटर में किया प्रदर्शन

प्रखंड के मुखीराम हाई स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए 32 प्रवासियों ने लिए प्रशासन ने नाश्ता , भोजन से लेकर अन्य व्यवस्था किया है। लेकिन यहां की व्यवस्था यहां रखे गए प्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शुक्रवार को नाश्ता तथा भोजन की खराब गुणवत्ता से यहां रखे गए प्रवासी भड़क गए। प्रवासियों ने बदबूदार खाना देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रवासियों का आरोप था कि सड़ा हुआ सोयाबीन, परवल व आलू का सब्जी खाने में दिया जा रहा है। दोनों वक्त चावल व दाल खिलाया जा रहा है। यह चावल व दाल भी खाने लायक नहीं रहता है। उनका आरोप था कि सुबह नाश्ता तथा खाना पॉलीथिन में रखकर तथा उसे बोरे में भर कर लाया गया। नाश्ता के रूप में दिया गया चना व चिउड़ा खाने लायक नहीं थी। यहां पानी की भी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय पदाधिकारी से की गई। लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान प्रवासियों ने शारीरिक दूरी का पालन करने की तरफ ध्यान दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ उपेंद्र पाल ने बताया कि बीडीओ को मामले की जांच करने के लिए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल मांझी, राजहंस कुमार, राजकोकिल पांडेय, केदार सिंह, गुड्डू कुमार साह, कुमार, केदार सिंह व अनिल प्रसाद सहित 32 प्रवासी शामिल रहे।