Bihar Local News Provider

थावे : जेल में बंद बेटे से मिल कर लौट रही मां को पुलिस जीप ने रौंदा

थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप एनएच 85 पर एक महिला को पुलिस जीप ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।
[the_ad_placement id=”content”]बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा गांव निवासी महिला पुतुल देवी का पुत्र विष्णु कुमार एक मामले में चनावे मंडल कारा में बंद है। पुतुल देवी जेल में बंद अपने पुत्र से मुलाकात करने के लिए शनिवार को चनावे मंडल कारा आयी थी। जेल में मुलाकात के बाद वापस लौटने के क्रम में जैसे ही महिला चनावे गांव के समीप एनएच 85 पर पहुंची, सामने से आ रही पुलिस जीप ने महिला को रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का हाथ व पैर टूटने के साथ ही उसके सिर में गहरे जख्म को देखकर चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।इस घटना के संबंध में जब थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने की बात से इन्कार किया।