Bihar Local News Provider

थावे: हाईटेंशन तार पर सटा पाइप, करंट लगने से मजदूर की मौत

थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा गांव में शुक्रवार को टेंट खोलने के दौरान एक पाइप हाईटेंशन तार से सट गया। जिससे पाइप में करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आने से दो मजदूर झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां एक मजदूर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे मजदूर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। करंट लगने से मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि जगमलवा गांव निवासी शिव बच्चन चौधरी की पुत्री की गुरुवार की रात शादी थी। शिवबच्चन चौधरी ने थावे स्टेशन रोड़ स्थित नेजाम टेंट हाउस को टेंट लगाने तथा सजावट करने के लिए बुक किया था। शुक्रवार की सुबह बरात विदा होने के बाद टेंट हाउस के मालिक टेंट को मजदूरों से खोलवा रहे थे। तभी एक पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। जिससे पाइप में करंट प्रवाहित होने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलए गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मजदूर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज निवासी रामबच्चन पासी का पुत्र विक्की कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि करंट से झुलसे तमकूही राज निवासी जयप्रकाश पासी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने करंट के शिकार बने मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टेंट मालिक पर जबरन कार्य कराने का लगाया आरोप:
थावे प्रखंड के जगमलवा गांव में बरात जाने के बाद मजदूरों ने पाइप लगाने के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए टेंट खोलने से इन्कार कर दिया था। लेकिन टेंट मालिक दबाव बनाकर जबरन मजदूरों से टेंट खोलवाने लगे। इसी दौरान एक पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया तथा करंट लगने से मजदूर विक्की कुमार तथा जयप्रकाश पासी झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने विक्की कुमार को मृत घोषित कर दिया। सदर अस्ताल मे मृतक विक्की कुमार के साथियों ने आरोप लगाया कि ऊपर हाईटेशन तार गुजरने के कारण टेंट के लिए पाइप लगाने के दौरान ही काफी परेशानी हुई थी। लेकिन टेंट मालिक के कहने के बाद हमलोग ने वहीं पर टेट लगा दिये। शुक्रवार की सुबह टेंट को खोलने के लिए मालिक के कहने पर टेंट खोलने से इन्कार कर दिया गया था। लेकिन मालिक दबाव बनाकर जबरन टेंट खोलवाने लगे। तभी पाइप तार से सट गया तथा उसकी चपेट में दो मजदूर आ गए।