Bihar Local News Provider

थावे: व्यवसायी लूटकांड मामले में युवक गिरफ्तार

उचकागांव में गोपालगंज-मीरगंज पथ पर वृंदावन गांव के समीप एक सप्ताह एक व्यवसाई को गोली मार कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के हाईवे पर बने टोल टैक्स प्लाज के समीप छापेमरी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। लूटपाट के दौरान गोली लगने से घायल व्यवसाई का लखनऊ के केजीएमसी में इलाज चल रहा हे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एक सप्ताह पूर्व सिवान जंक्शन से बाइक से घर लौट रहे शहर के जंगलिया वार्ड नंबर 15 निवासी व्यवसाई नौशाद आलम को अपराधियों ने वूंदावन गांव के समीप गोली मार कर आठ हजार रुपया, बाइक, मोबाइल फोन, पेन कार्ड सहित अन्य सामान लूट लिया था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यवसाई का इलाज अभी केजीएमसी लखनऊ में चल रहा है। इस बीच थानाध्यक्ष किरण शंकर को गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर वृंदावन गांव के समीप बने टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर व्यवसाई लूटकांड मामले में एक युवक के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अकरम आजाद बताया जाता है। इसकी निशानदेही पर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।