Bihar Local News Provider

थावे : आठ वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

थावे थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक किशोर ने आठ वर्षीय एक बच्ची को उठाकर उसे बांसवारी में ले जाकर दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।[the_ad id=”10743″]
बताया जाता है कि थावे थाना के एक गांव में एक युवती की शादी तय है। सोमवार की रात गांव की महिलाएं शादी में गीत गाने के लिए गई थीं। इसी बीच एक आठ साल की बच्ची अपनी मां के पास जाने लगी। इसी बीच रास्ते में एक 16 साल के किशोर ने बच्ची को उठा लिया तथा उसे गांव के बांसवारी में ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। किशोर के हवस की शिकार बनी बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। पूछने पर बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित मोहन राम बताया जाता है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि प्रथम ²ष्टया दुष्कर्म का मामला लग रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।