Bihar Local News Provider

गोपालगंज से रालोसपा के उम्मीदवार लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

गोपालगंज संसदीय क्षेत्र से रालोसपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता व पार्टी के नेता बूथ स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर तैयारी चल रही है। ये बातें सर्किट हाउस में शनिवार को पूर्व मंत्री दसई राम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रविवार को पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गोपालगंज आएंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा समेत अन्य नेता शामिल थे।