Bihar Local News Provider

फुलवरिया : बाइक के धक्के से अज्ञात महिला की मौत, पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया

फुलवरिया थाने के श्रीपुर ओपी अंतर्गत पंचमवां गांव के समीप हथुआ शाखा नहर रोड पर गुरुवार की देर शाम तेज गति से जा रही एक बाइक सवार ने अज्ञात महिला को धक्का मार दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां बाइक सवार को हिरासत में ले लिया, वही उसकी बाइक जप्त भी कर लिया साथ ही घायल महिला को स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में पुलिस द्वारा दाखिल कराया गया।
 
जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। वही गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक 40 वर्षीय महिला कि अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद उक्त महिला के शव को शुक्रवार को अस्पताल के एंबुलेंस द्वारा श्रीपुर ओपी परिसर में लाया गया।
ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जिसे सूचना मिलने पर परिजन आकर शव का शिनाख्त करते हुए अपने घर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 48 घंटे तक इंतजार करने के बाद यदि शव का कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है तो पास के झरही नदी के तट पर उसका अंत्येष्टि कर दिया जाएगा।
[the_ad id=”11213″]
उधर पुलिस हिरासत में लिया गया बाइक सवार थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का निवासी अशोक साह बताया गया है। जिसके विरुद्ध स्थानीय चौकीदार के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।