Bihar Local News Provider

फुलवरिया: अलाव की आग में बच्ची को फेंका, सदर अस्पताल रेफर

फुलवरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर आग ताप रही एक बच्ची को कुछ लोगों ने आग में फेंक दिया। इससे वह आग से बुरी तरह झुलस गई। आग से झुलसी किशोरी शत्रुघ्न राम की 7 वर्षीय बेटी संजना कुमारी है। बताया जाता है कि बच्ची सोमवार की शाम अलाव ताप रही थी। इस दौरान अलाव की आग में उसे फेंक दिया गया। आग से बुरी तरह झुलसी किशोरी को स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में जख्मी किशोरी के पिता शत्रुघ्न राम ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।