Bihar Local News Provider

फुलवरिया : छह साल पूर्व हुई अमोद तिवारी की हत्या के समय मौके पर मौजूद थे संतोष राय

बीडीओ के चैंबर में घुस कर करीब छह साल पूर्व अपराधियों ने चर्चित अमोद तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के दौरान मृतक संतोष राय भी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया जाता है चर्चित अमोद तिवारी की हत्या के बाद संतोष राय साधारण जीवन यापन कर रहे थे। संतोष राय की हत्या के कारणों का पता भी पुलिस लगाने में जुटी हुई है। हालांकि परिजनों इस संबंध में रविवार की शाम तक कोई आवेदन नहीं दिया था।[the_ad_placement id=”content-ads”]

मीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच अभी कुख्यात विशाल सिंह का खौफ कम हुआ ही था कि अपराधियों ने फतेहपुर मोड पर पूर्व उप मुखिया की गोली मार कर हत्या करने के बाद मीरगंज में दहशत का माहौल बना दिया। पूर्व उप मुखिया पर फायरिंग के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद मीरगंज के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। इस बीच काफी देर तक मीरगंज में अफरातफरी का माहौल कायम रहा।बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मांझा कंधवरिया गांव निवासी पूर्व उप मुखिया संतोष राय रविवार को अपने घर से मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अफजल मोड पर पान खाने पहुंचे ही थे कि अपाची सवार दो अपराधियों ने फायरिंग प्रारंभ कर दिया।
इस घटना में पूर्व उप मुखिया संतोष राय सहित दो लोगों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच गोलियों की आवाज सुनने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद करना प्रारंभ कर दिया। इलाज के दौरान पूर्व उप मुखिया की मौत हो गई। मीरगंज नगर के व्यवसायियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तक कुख्यात विशाल सिंह के खौफ के कारण पूरे मीरगंज के व्यवसायी दहशत में थे। विशाल के जेल जाने के बाद अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया की हत्या कर एक बार फिर से मीरगंज में दहशत का माहौल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे पूर्व उप मुखिया :
[the_ad id=”10743″] दिसंबर माह में होने वाले पैक्स के चुनाव लड़ने की तैयारी पूर्व उप मुखिया संतोष राय कर रहे थे। रविवार को वह पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची लेने के लिए फतेहपुर अफजल मोड पर गए थे। जहां अपराधियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के बाद मृतक के गांव में तरह तरह की चर्चा भी होना शुरू हो गया है।
मीरगंज के फतेहपुर अफजल मोड़ पर अपराधियों के गोली का शिकार बने संतोष राय के परिजनों से बात की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि अपराध करने वाला कोई भी होगा उसकी गिरफ्तारी पुलिस जल्द करने का कार्य करेंगी।
मनोज कुमार तिवारी, एसपी