Bihar Local News Provider

फुलवरिया: बेटी के ससुराल में सेवानिवृत्त शिक्षक पर चाकू से हमला

थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी गांव में अपनी पुत्री के ससुराल जा रहे एक सेवानिवृत्त शिक्षक तथा उनके शिक्षक पुत्र पर लाठी-डंडा तथा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभुदयाल गुप्ता के पुत्री दीपिका कुमारी की शादी दो साल वर्ष पूर्व चमारीपट्टी गांव निवासी अनूप गुप्ता से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी के रिश्ते में खटास उत्पन्न हो गया। जिसको लेकर दीपिका कुमारी ने पारिवारिक न्यायालय में दहेज उत्पीड़न को लेकर वाद दर्ज कराया। इसी बीच पिका कुमारी के पति अनूप गुप्ता ने तलाक की अर्जी न्यायालय में दयार किया। जिसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को दीपिका कुमारी के पिता प्रभुदयाल गुप्ता अपने पुत्र शिक्षक पुत्र संजीव कुमार गुप्ता के साथ अपनी बेटी के ससुराल चमारी पट्टी गांव पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर इन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर घायल सेवानिवृत शिक्षक के बयान पर उनके दामाद अनूप गुप्ता सहित हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता ,अमरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनीषा देवी, सुषमा देवी, शांति देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।