Bihar Local News Provider

फुलवरिया: अगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख

फुलवरिया गांव में मंगलवार को अचानक हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर सहित पांच लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। वहीं इस घटना में एक भैंस भी झुलस गई। अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी भरे पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। लेकिन पछिया हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते आग ने ढुनमुन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रामसेवक चौधरी व बिरसा चौधरी सहित दर्जनभर घर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस घटना में ढुनमुन चौधरी की भैंस बुरी तरह झुलस गई। भैंस को बचाने के दौरान ढुनमुन चौधरी भी घायल हो गए।