Bihar Local News Provider

फुलवरिया: बथुआ बाजार में चौकीदार को पीटा, प्राथमिकी दर्ज, एक धराया

फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में एक महिला को बचाने पहुंचे चौकीदार की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घायल चौकीदार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के धनीचक गांव की निवासी सुभावती देवी किसी कार्य से बथुआ बाजार में आई थीं। थी। इसी बीच कुछ लोग महिला के पास पहुंचे तथा उनसे पैसों की मांग करने लगे। महिला ने जब पैसा देने से इन्कार किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इस बीच महिला के शोर मचाने पर बथुआ गांव के निवासी तथा फुलवरिया थाना के चौकीदार जंगबहादुर मौके पर पहुंच गए तथा महिला को बचाने का प्रयास करने लगे। जिस पर चौकीदार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल चौकीदार तथा महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सुभावती देवी के बयान पर फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी थाना क्षेत्र के सवनही पत्ती गांव के शमी अहमद सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।