Bihar Local News Provider

फुलवरिया: भूमि विवाद में किसान को गोली मारी, मौत

फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की रात एक किसान के घर पर चढ़ कर उन्हें गोली मार दिया गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फुलवरिया ले गए। जहां किसान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। इस वारदात को लेकर मृतक के पिता ने अपने ही गांव के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में चचेरा चाचा व चचेरा भाई भी शामिल है। एक आरोपित विधायक रामसेवक सिंह का पूर्व में निजी बाडी गार्ड रह चुका है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।