Bihar Local News Provider

फुलवरिया : नहर में डूबा मासूम, शव की तलाश जारी

फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप स्थित हथुआ शाखा नहर में नहाने के दौरान एक दस वर्ष का मासूम बच्चा डूब गया। इस घटना की जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ शाखा नहर के किनारे जमा हो गई। घंटों तलाश के बाद भी मासूम का शव बरामद नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद थाना स्थित बथुआ बाजार टोला अलगटपुर गांव निवासी आलमगीर आलम का 10 वर्षीय पुत्र अफरोज आलम अपने मित्रों के साथ हथुआ शाखा नहर में स्नान करने के लिए आया था। नहाने के क्रम में बालक नहर के तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चला गया। अफरोज को पानी में डूबता देखकर उसके साथी बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना फुलवरिया थाने की पुलिस को दी। मौके पर बीडीओ कृष्णा राम तथा फुलवरिया पुलिस पहुंच गई तथा स्थानीय लोगों की मदद से मासूम के शव की तलाश का अभियान प्रारंभ किया गया। लेकिन घंटों तलाश के बाद भी उसके शव का पता नहीं चल सका। इस बीच नहर में स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है।