Bihar Local News Provider

फुलवरिया : चूड़ी गोदाम का ताला तोड़ 11 लाख की चोरी

बथुआ बाजार में जदयू नेता के भाई के गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के धनी चक में जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के सगे भाई के चूड़ी लहठी के गोदाम का ताला तोड़ कर चोरों ने 11 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर लोगों का आक्रोश
फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को यह चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर चोरी गए सामान बरामद नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन करेंगे। गोदाम मालिक के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 1बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के स्नेही पट्टी गांव निवासी योगेंद्र राम जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। इनके भाई जयश्री कुमार राम चूड़ी लहठी का कारोबार करते हैं। इन्होंने बैंक से कर्ज लेकर चूड़ी लहठी रखने के लिए गोदाम बनाया है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम जयश्री कुमार अपनी दुकान तथा गोदाम बंद कर घर चले गए। इस बीच रात में यहां पहुंचे चोर ताला तोड़ कर गोदाम में घुस गए तथा करीब 11 लाख रुपये कीमत के सामान चुरा कर फरार हो गए। 1बताया जाता है शुक्रवार की सुबह गोदाम पहुंचने पर व्यवसायी को इस चोरी की जानकारी हुई। इस बीच इस घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए तथा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान यह चेतावनी दी गई कि अगर 15 दिन के अंदर चोरी गए सामान बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस घटना को लेकर व्यवसायी के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।चोरी की घटना के बाद गोदाम पर लगी भीड़ alt146 जागरणसंवाद सूत्र,मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी नया टोला गांव में गुरुवार की रात सेविका माया देवी के घर में घुस कर चोरों ने 30 हजार रुपया नगद सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर इस चोरी की जानकारी होने पर सेविका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेविका के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कोइनी नया टोला गांव निवासी अखिलेश्वर राम की पत्नी माया देवी आंगनबाड़ी सेविका के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर लगाए गए रात्रि चौपाल से लौटने के बाद सेविका तथा उनके परिवार के सदस्य अपने घर में सो गए। इस बीच देर रात पाइप के सहारे चोर उनके घर में घुस गए तथा 30 हजार रुपया नगद , जेवर सहित करीब एक लाख रुपये कीमत के सामान चुरा कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर सेविका तथा इनके परिवार के सदस्यों को इस में बिखरे पड़े सामान को देखकर इस चोरी की जानकारी हुई।