Bihar Local News Provider

पंचदेवरी: ड्यूटी पर तैनात सैप के एक जवान ने दूसरे की गोली मार करदी हत्‍या

पंचदेवरी प्रखंड के नटवां प्लांट पर तैनात सैफ के जवानों के बीच देर रात हुए विवाद के बाद एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरोपित जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि सडक निर्माण कार्य को लेकर नटवां में प्लांट बनाया गया है। यहां पर पांच छह सैफ के जवान तैनात किए गये है। ये जवान प्लांट की सुरक्षा के साथ ही रात में गश्ती भी करते हैं। इन जवानों में भोरे थाना के हरदिया गांव निवासी नंदजी यादव भी शामिल थे।
गुरुवार की रात नंदजी यादव का अपने साथी जवान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित जवान ने नंदजी यादव की गोली मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस आरोपित जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।