Bihar Local News Provider

पंचदेवरी के नियामत गुरियावं गांव में लाखों की चोरी

कटेया थाना क्षेत्र के निजामत गुरियावं गांव में शुक्रवार की रात एक घर से अज्ञात चोरों ने 70 हजार नगदी सहित लगभग चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इसकी खबर परिजनों को सुबह में लगी। सूचना पर पहुंची ने मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि नियामत गुरियावं गांव निवासी जयराम सिंह दस दिन पहले ही दिल्ली गए थे। वे विदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी तारा देवी घर के आगे बरामदे में सोयी थी। बच्चे एक कमरे में सोए थे। पीछे के रास्ते से पेड़ पर चढ़कर चोर घर के पीछे से प्रवेश कर गए। पीछे का दरवाजा खुला होने के कारण चोर घर में आसानी से घुस गए। इसके बाद घरों में रखे सत्तर हजार नगद ,सोने की तीन चेन, तीन कान की बाली, पायल, झुमका, दो मोबाइल, साड़ी सहित लगभग चार लाख की संपत्ति चुरा ले गए। कटेया थाने के एएसआई ददन सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मृत्युंजय श्रीवास्तव भी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।