Bihar Local News Provider

माँझा: सेंध मार घर में घुसे डकैतों ने महिला को गोली मारी, मौत

शहर के थावे रोड़ स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार सुमन के घर पर 35 लाख की भीषण डकैती के अगले दिन गुरुवार की रात डकैतों ने मांझा थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में धावा बोल दिया। इस गांव में डकैत सेंध मार कर एक घर में घुस कर लूटपाट करने लगे। इस दौरान घर की छत पर सो रही एक महिला ने एक डकैत को पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़े जाने पर डकैत माहिला को गोली मार कर चार लाख की अधिक की संपत्ति लूट कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डकैतों के फरार होने के बाद गोली लगने से घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पठानपट्टी तथा आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस डकैतों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि पैठानपट्टी गांव निवासी बच्चा चौधरी तथा उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। कुछ लोग घर के अंदर, कुछ बाहर तथा कुछ लोग घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच रात के करीब डेढ़ बजे पांच छह की संख्या में पठानपट्टी गांव पहुंचे डकैत सेंध मार कर बच्चा चौधरी के घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद एक डकैत घर की छत पहुंच कर वहां से रहे लोगों पर नजर रखने लगा तथा बाकि घर के दो कमरे में अटैची बक्सा तोड़ कर सामान समेटने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान घर की छत पर सो रहीं बच्चा यादव के पुत्र राजकिशोर यादव की पत्नी 40 वर्षीय रमावती देवी की नींद खुल गए तथा वे छत पर मौजूद एक डकैत को पकड़ कर शोर मचाने लगी। तभी अपने साथी को पकड़े जाने पर डकैत रमावती को गोली मार कर चार लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। डकैतों के फरार होने के बाद परिवार के सदस्य घायल रमावती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर सदर इंस्पेक्टर तथा मांझा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच पड़ताल किया। पुलिस डकैतों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। सूचना देने के घंटों विलंब से पहुंची पुलिस
मांझा : पैठानपट्टी में डकैती तथा महिला को गोली मारे जाने की सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के डेढ़ बजे के करीब डकैतों ने बच्चा चौधरी के घर पर धावा बोला था। आधा घंटे तक लूटपाट करने के बाद डकैता इनकी बहू रमावती देवी को गोली मारने के बाद चार लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि डकैतों के फरार होने के तत्काल बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सूचना देने के बाद समय से पहुंच जाती तो डकैत गिरफ्तार किए जा सकते थे।
चंवर से होकर आए थे डकैत:
पैठानपट्टी गांव में डकैत चंवर से होकर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा चौधरी के घर के पीछे गंडक नदी का चंवर है। डकैत चंवर से होते हुए बच्चा चौधरी के घर के पीछे पहुंच गए तथा घर के पीछे दीवार में सेंध मार कर घर में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद डकैत चंवर के ही रास्ते होकर फरार हो गए।
मांझा में छह महीने में हुई आपराधिक घटनाएं:
– नौ मई को भैंसही बाजार में स्वर्णकार कन्हैया प्रसाद से छह लाख की लूट।
– 15 मई को मिश्रवलिया गांव निवासी श्रीभगवान ¨सह के घर लाखों की चोरी।
– दो मई को कोलहुआ गांव निवासी अकबर अली के घर में चोरी।
– 12 फरवरी को लंगटुहाता निवासी धनंजय महतो के घर में चोरी।
– 14 मई को कोइनी गांव से लापता युवक की हत्या।
– 8 फरवरी को कोइनी बाजार में चार दुकानों में चोरी।
– 29 मई को कुरियर कर्मी को गोली मार कर एक लाख की लूट।