Bihar Local News Provider

मांझा: आपसी विवाद में चचेरे भाइयों को चाकू घोंपा

मांझा थाना क्षेत्र के साफापुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप आपसी विवाद के बाद चचेरे भाइयों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के विश्वंभरापुर गांव का अजय कुमार यादव अपने चचेरे भाई अशोक कुमार यादव के साथ प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार की सुबह घर से दौड़ने के लिए निकला। दौड़ने के क्रम में दोनों भाई साफापुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास पहुंच गए। विद्यालय के समीप दोनों का अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद दूसरे युवकों ने दोनों चचेरे भाइयों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग विद्यालय प्रांगण में पहुंचे तथा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में रामाशंकर यादव के बयान पर मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें विशाल कुमार पाण्डेय सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।