Bihar Local News Provider

मांझा: मुजौना से दो किशोर गायब, अपहरण की आशंका

मांझा थाना क्षेत्र के मुजौना गांव से खेलने के लिए निकले दो किशोर उम्र के लड़के अचानक गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी दोनों किशोरों का पता नहीं लगने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना मांझा थाने की पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने दोनों किशोरों के अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना के मुजौना गांव के दुधनाथ साह का 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा इसी गांव के योगेंद्र राम के 15 वर्षीय पुत्र विकास कुमार दोस्त हैं। शनिवार की सुबह दोनों दोस्त साथ ही घर से मुजौना बाजार में सामान लाने के लिए निकले। घंटों बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो ¨चतित परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। परिवार के लोगों ने सगे संबंधियों तथा आसपास के इलाके में उनकी तलाश की। लेकिन दोनों बच्चों का कोई भी सुराग नहीं मिला। थककर मनीष कुमार के चचेरे भाई सोनू कुमार ने घटना की सूचना मांझा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगो से इस संबंध में पूछताछ की। सोनू कुमार ने दोनों किशोरों के अपहरण की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।