Bihar Local News Provider

मांझा: चोरी करने घर में घुसे युवकों ने दंपती को चाकू घोंपा

मांझा थाना क्षेत्र के सिमकी गांव शुक्रवार की रात चोरी करने एक घर में घुसे तीन युवक गृहस्वामी तथा उनकी पत्नी के जग जाने पर पकड़े जाने के भय से दंपती को चाकू घोंप फरार हो गए। चाकू घोंपने से गंभीर रूप से घायल दंपती के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दंपती का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सिकमी गांव निवासी सफीउल्लाह अंसारी सऊदी अरब में काम करते हैं। दो दिन पूर्व ही यह अपने घर लौटे हैं। शुक्रवार की रात सफीउल्लाह अंसारी तथा उनके परिवार के सदस्य अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीन युवक घर में घुस कर चोरी करने लगे। बताया जाता है कि इसी बीच खटपट की आवाज सुन सफीउल्लाह अंसारी तथा उनकी पत्नी नशबुन नेशा की नींद खुल गई तथा उन्होंने चोरी कर रहे युवकों को पकड़ लिया। तभी एक युवक ने चाकू निकाल कर सफीउल्लाह तथा उनकी पत्नी को घोंप दिया तथा तीनों युवक घर से फरार हो गए। चाकू घोंपने से गंभीर रूप से घायल दंपती के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दंपती का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।