Bihar Local News Provider

माँझा : घर में खाना बना रही महिला को सांप ने डंसा, मौत

मांझा थाना क्षेत्र के लंगटुहाता गांव में अपने घर के रसोई घर में खाना बना रही एक महिला को एक सांप ने डंस लिया। जिन्हें परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने महिला को एंटी स्नेक वैक्सीन लगाया। इसके बाद भी महिला की हालत बिगड़ती चली गई। जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले की महिला की रास्ते में मौत हो गई।
बताया जाता है कि लंगटुहाता गांव गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी 55 वर्षीय इमता देवी अपने घर के रसोई घर में रोटी पका रही थीं । इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लग गए। महिला के अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. अशोक अकेला करीब 20 मिनट तक उनकी जांच करते रहे। इस बीच डॉ. नौशाद आलम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला की स्थिति को नाजुक देख एंटी स्नेक वैक्सीन लगाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। जिसे देखकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका के तीन बेटे हैं। एक पुत्र सोनू की शादी भी तय की गई थी। लेकिन इसी बीच यह अनहोनी घटना हो गई।