Bihar Local News Provider

मांझा: पति साली को लेकर हुआ फरार तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

स्थानीय थाने के पुरैना गांव में गुरुवार को एक शख्स के साली के साथ जीजा के फरार होने पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतका अशोक महतो की पत्नी सीमा देवी थी। आत्महत्या की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया गया है कि थावे थाने के बंगरा उपरछंटा गांव के चुन्नीलाल महतो की पुत्री सीमा देवी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व पुरैना गांव के अशोक महतो के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही अशोक अपनी ससुराल अक्सर जाया करता था। ससुराल जाने के दौरान ही अशोक व उसकी साली में संपर्क हो गया। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वे घर छोड़कर एक सप्ताह पूर्व ही फरार हो गए। इससे आहत होकर उसकी पत्नी सीमा देवी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।