Bihar Local News Provider

कुचायकोट: आज प्रारंभ होगी सासामुसा चीनी मिल में गन्ने की पेराई

बंद पड़े सासामुसा चीनी मिल में शुक्रवार को गन्ने की पेराई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। गत वर्ष हुई दुर्घटना के बाद से चीनी मिल बंद पड़ा था। पेराई प्रारंभ करने के लिए चीनी मिल की ओर से गुरुवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। चीनी मिल में पेराई प्रारंभ होने की खबर आने के बाद आसपास के गांवों के किसानों में खुशी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष 20 दिसंबर को सासामुसा शुगर फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद से मिल का संचालन बंद कर दिया गया। इस दुर्घटना मे दुर्घटना में कुल 9 लोगों की जान चली गई थी। दुर्घटना के बाद आक्रोशित मिल कर्मियों और किसानों ने मिल के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और उपद्रव करते हुए फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद फैक्टरी का संचालन प्रबंधन द्वारा रोक दिया गया था। पूरे सत्र में किसान मिल सत्र के शुरू होने का इंतजार करते रहे पर मिल प्रबंधन ने मील का संचालन नहीं किया। सत्र 18-19 मे भी मिल संचालन को लेकर किसानों के मन में संशय बना हुआ था। मिल के महाप्रबंधक मोहम्मद फारुकी ने बताया कि मिल संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी प्लांटों की टेस्टिंग भी कर ली गई है। शुक्रवार से पेराई सत्र का विधिवत प्रारंभ कर दिया जाएगा।