Bihar Local News Provider

कुचायकोट: बाइक चालकों के बीच बांटे गए निश्शुल्क हेलमेट

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में ज्यादातर मौत दोपहिया वाहन चालकों की होती है। इन दुर्घटनाओं के पीछे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानी नहीं बरतना कारण होता है। राष्ट्रीय सर्वोदय ट्रस्ट की अध्यक्ष देवन्ती देवी ने प्रखंड के बघउच पर आयोजित निश्शुल्क हेलमेट वितरण समारोह मे उपस्थित लोगो को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है। निर्धारित गति से ज्यादा तेज गति से वाहन चलाना, अनावश्यक ओवरटे¨कग और वाहन चलाते समय ईयर फोन का इस्तेमाल दुर्घटना के प्रमुख कारण दूसरा प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें वाहन संचालन के समय सचेत करने की जरूरत है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। बघउच मोड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक वाहन चालकों के बीच निश्शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। इस मौके पर ऋषिदेव पाण्डेय, शशिकांत दुबे, नित्यानंद मिश्रा, अमरेश पाण्डेय, विनीत चौबे, चंदन राय ,रजनीश तिवारी, डोना राय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, परमेश्वर कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।