Bihar Local News Provider

कटेया में दहेज के लिए बहू की जलाकर हत्या

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर कटेया थाना के गौरा गोपालपुर गांव में विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने जला दिया। गंभीर रूप से इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने के बाद महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना को लेकर न्यायालय के आदेश पर शनिवार को कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किसुन दास पट्टी गांव के मुखलाल प्रसाद की पुत्री रानी देवी की शादी जुलाई 2016 में कटेया थाना के गौरा गोपालपुर गांव के संदीप गोड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद जब रानी देवी अपने ससुराल पहुंची तो उसे उसके ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। बाद में उसे दहेज में बाइक तथा फ्रीज नहीं लाने का आरोप लगाकर उसके प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब ससुराल के लोगों ने उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो रानी के शरीर पर अलग अलग यहां सीसी सेंटर में नगर परिषद अपने कर्मियों को तैनात करेगा। मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया। गंभीर रूप से जली अवस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मृत महिला के पति संदीप गोड़ के अलावा शारदा गोड़ तथा कमलेश गोड़ को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।