Bihar Local News Provider

कटेया: धनौती में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

कटेया नगर के धनौती गांव में सोमवार को पंखा चलाने के लिए स्वीच बोर्ड में तार लगा रहीं एक महिला करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ले जाते समय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
बताया जाता है कि कटेया नगर के वार्ड 12 धनौती निवासी संजय भगत मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इनकी पत्नी रामशीला देवी अपने बच्चों के साथ अपने घर में रहती थीं। सोमवार को रामशीला देवी पंखा चलाने के लिए स्वीच बोर्ड में तार लगा रही थीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने इन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रामशीला देवी की मौत हो गई। महिला की करंट लगने से मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। इस हादसे की जानकारी मिलने पर मृतका के पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।