Bihar Local News Provider

कटेया: युवक का शव बरामद, फैली सनसनी!

घटना कटेया के पंचदेवरी प्रखंड के तेतरिया गाँव का है। मृतक का शव आज शुक्रवार की दोपहर को बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।
मृतक का नाम विकास ठाकुर है। वह कटेया के पंचदेवरी गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में देखा। मृतक का शव अर्धनग्न अवस्था में था। जिसका गला रेता हुआ है। र्सकी बेरहमी से पिटाई की गयी थी।  मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है।
मृतक के बहनोई सुरेश ठाकुर के मुताबिक वह अपने घर से कल होली खेलने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म है। इसके अलावा धारदार हथियार से उसका गर्दन काटकर उसकी हत्या की गयी है। कटेया पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटनास्थल पर डॉग स्कॉड की टीम को बुलाया गया है। डॉग स्क्वाड की टीम मामले की छानबीन कर रही है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस बहरहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।