Bihar Local News Provider

कटेया: रसौती मठ में सो रहे महंत के सिर पर बांस के टुकड़े से वार कर हत्या

कटेया थाना क्षेत्र के रसौती गांव स्थित नाथ मठ में बुधवार की रात सो रहे महंत के सिर पर बांस के टुकड़े से वार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह मठ के आंगन में महंत को खून से लथपथ पड़े देखकर सनसनी मच गई। मठ में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एएसपी हथुआ अशोक चौधरी, अंचल निरीक्षक मीरगंज सतीश कुमार हिमांशु, जिला परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार राय , पूर्व शाखा प्रबंधक टीएन राय भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। ग्रामीणों के शांत होने के बाद पुलिस ने महंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून के धब्बे से सना बांस का तीन फीट का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस के बुलाने पर डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड से चिन्हित किए गए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
 
[the_ad id=”11915″]
बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला सिसवा निवासी स्वर्गीय किशन देव उपाध्याय के पुत्र 70 वर्षीय वशिष्ठ उपाध्याय लगभग सात साल से रसौती स्थित नाथ मठ में महंत के रूप में रहकर पूजा अर्चना किया करते थे। गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब मठ पहुंचे तो मंदिर के आंगन में खून से लथपथ महंत का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा हुआ बांस का एक टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है कि इस बांस के टुकड़ा से ही सिर पर तेज हमला कर महंत को मौत के घाट उतारा गया है। हालांकि महंत के सिर में सुराग देख उनकी गोली मारकर हत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लगभग 11.00 बजे एएसपी हथुआ अशोक चौधरी, अंचल निरीक्षक मीरगंज सतीश कुमार हिमांशु, जिला परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, पूर्व शाखा प्रबंधक टीएन राय भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करा दिया। पुलिस के बुलाने पर छपरा से डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि डॉग स्क्वायड के पहचान पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आइएफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए आने वाली है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
[the_ad id=”11916″]
महंत के शव से लिपट कर फूट-फूट कर रो पड़ीं इकलौती पुत्री:
रसौती स्थित नाथ मठ के महंत की हत्या की जानकारी मिलते ही मठ पहुंची महंत की इकलौती पुत्री प्रिया उपाध्याय अपने पिता के शव से लिपट कर फूट फूट कर रो पड़ीं। बताया जाता है कि महंत वशिष्ठ उपाध्याय दो भाई थे। बड़े भाई की मृत्यु काफी पहले हो गई थी। महंत की एक बेटी है । बेटी मात्र छह माह की थी तभी मां का देहांत हो गया। मां के देहांत के बाद महंत की पुत्री का लालन-पालन इनकी भाभी फुल कुमारी देवी ने किया। दो भाइयों के बीच प्रिया इकलौती संतान हैं। इनकी शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठही ओझा निवासी प्रमोद चौबे के पुत्र शैलेंद्र चौबे के साथ लगभग साल वर्ष पूर्व हुई। शादी के बाद महंत की विधवा भाभी ने प्रिया को अपने हिस्से की कुल संपत्ति रजिस्ट्री कर दिया। जिसके बाद महंत की बेटी व दामाद इनके पैतृक गांव भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला सिसवा गांव में रहने लगे। हत्यारे के शिकार बने महंत के स्वजनों का कहना था की इनके पैतृक गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। रसौती के ग्रामीण भी महंत का काफी सम्मान करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि यहां भी किसी से महंत का विवाद नहीं था । ऐसे में महंत की हत्या किस कारण से की गई, इसकी जांच प़ड़ताल पुलिस गहनता से कर रही है।