Bihar Local News Provider

कोरोना अप्डेट्स: खाड़ी देशों से आए दो युवक कोरोना पॉजिटिव, छह पंचायतों की सीमा सील

जिले के दो और युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार की देर शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों युवकों को सुरक्षा कवच में एंबुलेंस से पटना भेज दिया गया। दोनों युवकों के स्वजनों को क्वारंटाइन सेंटर भेजकर इनका सैंपल भी जांच के लिए पटना भेजा गया है। कोरोना पॉजिटिव मिला एक युवक भोरे प्रखंड क्षेत्र के एक गांव का तथा दूसरा युवक उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। भोरे प्रखंड क्षेत्र निवासी युवक ओमान तथा उचकागांव प्रखंड क्षेत्र का युवक कुछ दिन पहले बहरीन से अपने घर लौटे थे। जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों युवकों के संबंधित गांव के आसपास के छह पंचायतों की सीमा को सील कर दिया है। दोनों युवकों के गांव के तीन-तीन किलोमीटर परिधि को प्रशासन ने कांटेनमेंट जोन घोषित कर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन पंचायतों में पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। दोनों युवकों के गांवों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इन दोनों युवकों से पहले खाड़ी देश से आने वाले थावे प्रखंड का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। जिले में अब तक तीन कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आ चुका है।
 
22 मार्च को ओमान से घर आया था भोरे प्रखंड क्षेत्र का युवक:
भोरे प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक 21 मार्च को ओमान से प्लेन से मुंबई पहुंचा था। वहां से प्लेन से ही वाराणसी आया। 22 मार्च को वाराणसी से ट्रेन से सलेमपुर पहुंचा था। वहां से वाहन पकड़कर अपने घर पहुंचा। युवक के घर आने के बाद उसे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवां में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा गया था। जहां उसकी प्रारंभिक जांच हुई। इसके बाद रेफरल अस्पताल भोरे में भी इसकी जांच की गई। वहां से इसे साहू जैन हाई स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सह सैंपल कलेक्शन सेंटर में भेज दिया गया। वहां से युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेज दिया गया। तीन दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद युवक एक अप्रैल को अपने घर आ गया। इस बीच गुरुवार की देर शाम इस युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एसडीएम अनिल कुमार रमण, एडिशनल एसपी अशोक कुमार चौधरी, बीडीओ पन्नालाल, सीओ जितेंद्र कुमार सिंह तथा भोरे थानाध्यक्ष जंगो राम ने गुरुवार की रात में युवक के घर पहुंच कर उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां से इसे सुरक्षा कवच में एंबुलेंस से पटना भेज दिया गया। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि ओमान से आने के बाद युवक ने अपने गांव के मस्जिद में नमाज अदा किया था। जिसे देखकर ग्रामीणों ने इस युवक को काफी समझाया था। वह जहां-तहां बाजार में भी घूमते हुए भी देखा गया है।
[the_ad id=”11917″]
बहरीन से 19 मार्च को घर आया उचकागांव क्षेत्र के युवक
उचकागांव(गोपालगंज) : कोरोना पॉजिटिव पाया गया उचकागांव प्रखंड क्षेत्र का युवक फ्लाइट से 18 मार्च की सुबह 5.00 बजे दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से सिवान पहुंचा। ट्रेन 19 मार्च को सुबह 6.00 बजे सिवान पहुंची। सिवान जंक्शन पर इसे रिसिव करने इसका सगा भाई तथा दो चचेरे भाई बोलेरो से पहुंचे थे। युवक तथा इसके तीनों भाई बोलेरो से अपने गांव पहुंचे। बोलेरो चालक चला रहा था। गांव आने के बाद 20 मार्च को युवक ने लुहसी बाजार स्थित मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ी थी। गांव आने के बाद 30 मार्च को युवक नवोदय विद्यालय में बनाए गए क्वांटाइन सह सैंपल कलेक्शन सेंटर में जांच के लिए पहुंचा। गुरुवार की देर शाम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने इसे सुरक्षा कवच में एंबुलेंस से पटना भेज दिया। युवक की पत्नी तथा परिवार के सभी 24 सदस्यों को साहू जैन उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।