Bihar Local News Provider

गोपालगंज में निकला मुंबई की धाराबी का कनेक्शन, मिले छह और नए कोरोना पॉजिटिव

रविवार को कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज मिलने के दो दिन बाद मंगलवार को गोपालगंज जिले में छह और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोग सकते में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले सभी छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड भेज दिया है। इन लोगों के घर के सदस्यों को भी  क्वारंटाइन सेंटर भेजने के साथ ही पॉजिटिव मरीजों के गांवों के तीन किलोमीटर परिधि को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया।
 
वाहन से आ रहा था गोपालगंज
कोरोना पॉजिटिव मिले छह लोगों में से एक-एक मुंबई व बरेली के निवासी हैं। बरेली का कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पंचदेवरी प्रखंड के एक गांव में अपने एक दोस्त के घर रह रहा था। हालांकि इस व्यक्ति के दोस्त की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं मुंबई का कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मुंबई के धारावी से कुछ लोगों को वाहन से गोपालगंज ला रहा था। इसी दौरान इसे पकड़कर प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
[the_ad id=”11915″]
पॉजिटिव में पुरुषों की संख्या अधिक
छह कोरोना पॉजिटिव में चार जिले के निवासी हैं। इनमें दो भोरे, एक मांझा तथा एक पंचदेवरी प्रखंड के निवासी हैं। सिविल सर्जन डॉ.टीएन सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की उम्र क्रमश: 18, 35, 70, 25, 56 व 35 वर्ष है। ये सभी पुरुष हैं। गोपालगंज में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 18 तक पहुंच गई है।