Bihar Local News Provider

हथुआ: नया गांव तुलसिया में स्नान कर रहे युवक को चाकू घोंपा

हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव तुलसिया में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अपने घर में स्नान कर रहे एक युवक को चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि नया गांव तुलसिया निवासी मनीष तिवारी का अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह मनीष तिवारी अपने घर में स्नान कर रहे थे। तभी कुछ लोग इनके घर में घुस गए तथा इन्हें चाकू घोंप कर घायल कर दिया। इस वारदात के बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।