Bihar Local News Provider

हथुआ: मीरगंज में भूमि विवाद में महिला को पीटा, मौत

मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली पूरब टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक महिला को लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए मीरगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि हरखौली पूरब टोली निवासी शनिचरी देवी तथा शंभू मांझी के खिलाफ काफी समय से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। इस विवाद को लेकर शुक्रवार को भी दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से मारपीट कर शनिचरी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शंभू मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।