Bihar Local News Provider

हथुआ: ससुराल से लौट रहे मजदूर की गला दबाकर हत्या

थाना क्षेत्र के धरनीहाता नहर के समीप मंगलवार की रात्रि एक मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब मजदूर अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था। नहर किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के बृज बिहारी प्रसाद श्रीवास्तव के 45 वर्षीय पुत्र लड्डू श्रीवास्तव मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के लोगों का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार की सुबह वे किसी कार्य से अपने ससुराल मीरगंज थाना क्षेत्र के धरनीहाता गांव गए थे। मंगलवार की संध्या समय वे ससुराल क कार्य समाप्त करने के बाद अपने गांव जाने के लिए निकले। लेकिन देर रात तक वे वापस अनने घर नहीं पहुंचे। रात्रि तब जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने ने उनकी खोजबीन की। परिजनों ने धरनीहाता गांव में फोन कर भी उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। लेकिन कहीं भी सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह जब धरनीहाता गांव के लोग नहर की ओर गए तो नहर की पटरी के किनारे लड्डू श्रीवास्तव का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार के लोगों के बयान पर घटना की थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।