Bihar Local News Provider

हथुआ : सिवान के कुख्यात अपराधी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, घटना स्थल पर मौत

शहर में शनिवार की दोपहर हत्या की वारदात से सनसनी मच गई। मीरगंज स्थित हथुआ रेलवे स्टेशन परिसर के पास रैक प्वांइट पर सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी राजकुमार शर्मा को गोलियों से भून दिया गया। दो बाइक से आए चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। कई गोलियां लगने से राजकुमार शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस छानबीन के लिए पहुंच गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
 
कई संगीन मामले हैं दर्ज
राजकुमार शर्मा पर सिवान के कई थानों में दो दर्जन से अधिक लूट और हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों से रैक प्वांइट पर गिट्टी का धंधा करने लगा था। मृतक गैंगस्टर का नाम राजकुमार शर्मा है, बताया जा रहा कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है।

रैक प्वाइंट को लेकर चल रहा था विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज में रैक प्वाइंट को लेकर राजकुमार का किसी से विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसी स्थान पर राजकुमार को दो बाइक से आए चार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई।
बेल पर छूटकर गाया था बाहर
बताया जाता है कि राजकुमार शर्मा सिवान के मुफस्सिल थाना के रामपुर गांव का रहने वाला था। उस पर सिवान के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक लूट, हत्या से लेकर कई संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही वे बेल पर छूटकर जेल से बाहर आया था। कुछ दिनों से अपराध को छोड़ रैक प्वांइट पर गिट्टी का धंधा करने लगा था। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया हत्या वर्चस्व को लेकर की गई प्रतीत होती है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अारोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।