Bihar Local News Provider

हथुआ: कुख्यात अमजद अली की जमशेदपुर में हत्या

हथुआ के कुख्यात अमजद अली की जमशेदपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। कुख्यात पिछले कुछ साल से वासेपुर में रह रहा था। यह अपने साथियों के साथ एक बिल्डर की हत्या करने जमशेदपुर गया था। लेकिन इसी दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सीने में गोली लगने से मौके पर ही कुख्यात की मौत हो गई। गोलीबारी में मारे गए कुख्यात अमजद अली पर हथुआ तथा सिवान जिले के हुसैनगंज थाना में हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। कुख्यात की गोलीबारी में मौत के बाद हथुआ थाना पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
हथुआ थाना क्षेत्र के भदोही गांव निवासी बिस्मिल्लाह खान का पुत्र अमजद अली की एक समय अपराध की दुनिया में तूती बोलती थी। हत्या सहित कई मामलों में यह नामजद आरोपित था। बताया जाता है कि कुछ साल पूर्व यह अपने गांव से वसेपुरा चला गया। वहां वह एक मदरसे के पास किराए का मकान लेकर रहने लगा। वासेपुरा जाने के बाद भी इसका अपराध की दुनिया से नाता नहीं टूटा। मंगलवार को एक बिल्डर की हत्या करने अमजद अली अपने साथियों के साथ जमशेदपुर पहुंचा था। जमदेशपुर के बिरसानगर में विजया गार्डेन में बिल्डर अपने साथियों के साथ बैठे थे। तभी अमजद अली अपने तीन साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंच गया। लेकिन वह बिल्डर की हत्या कर पाता इससे पहले ही बिल्डर के साथियों ने फाय¨रग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फाय¨रग में सीने में गोली लगने से अमजद अली की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कुख्यात अमजद अली पर हथुआ थाना में हत्या, आ‌र्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। सिवान जिले के हुसैनगंज थाना में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज था। कुख्यात की जमशेदपुर में गोलीबारी में मौत के बाद हथुआ थाना पुलिस अब उसके रिकार्ड को खंगाल रही है।