Bihar Local News Provider

गोपालगंज: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत

नगर थाने के कररिया गांव में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कररिया गांव का शंभु सिंह था। गांव में चर्चा है कि शंभु सिंह की मौत शराब पीने से हुई है। लेकिन, कानूनी कार्रवाई की डर से परिजन कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। उधर, नगर थाने के सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार सिंह ने बताया कि शंभु सिंह की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
छानबीन में पता चला कि उसकी मौत शराब पीने से नहीं सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से हुई थी। वहीं कररिया गांव के एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि शनिवार की रात कररिया जीन बाबा के समीप कुछ लोगों ने लिट्टी-चोखा व शराब पार्टी की थी। पार्टी में अधिक शराब पीने से शंभु सिंह किसी तरह लड़खड़ाते हुए अपने घर के समीप एक पुल के पास बैठ गया। इसके बाद सुबह में जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। उधर, परिजन व गांव के लोगों ने शंभु सिंह की मौत बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।