Bihar Local News Provider

गोपालगंज : सेमरा में आपसी विवाद में युवक को चाकू घोंपा

नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सेमरा पूरब टोला गांव के राजी अहमद अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव बेदु टोला के चार-पांच लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए तथा उन्हें गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने उन्हें चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल राजी अहमद के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया। दर्ज प्राथमिकी में थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला गांव के अमन अली सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।