Bihar Local News Provider

गोपालगंज: महिला की गला रेत कर हत्या

अपराधियों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप पुलिया के नीचे महिला का शव पड़ा देख कर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव देखने के बाद पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या दूसरी जगह कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सोमवार को कुछ राहगीरों ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप सड़क पर बनी पुलिया के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ देखकर इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। इस महिला की गला रेल कर हत्या की गई थी। महिला की हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंके जाने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते पुलिया के पास लोगों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में महम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कटेया गांव के समीप पुलिया के नीचे से महिला का शव बरामद किया गया है। इस महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकती है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने महिला की कहीं और हत्या कर शव को पुलिया के नीचे लाकर फेंका है। मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।