Bihar Local News Provider

गोपालगंज: महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में विवाहित एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर रूप से जली महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जली महिला की पहचान रेपुरा गांव के साहब हुसैन की पत्नी रानी खातून के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।