Bihar Local News Provider

भोरे में सड़क दुर्घटना में महिला व युवक की मौत,दो महिलाएं घायल

स्थानीय थाने के भिंगारी बाजार- देउरवां सड़क पर मलचौर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में महिला व बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृत महिला मलचौर गांव के सीताराम चौधरी की वृद्ध पत्नी श्रीमती देवी थी। जबकि, मृत बाइक चालक यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाने के जगनचक गांव के नरसिंह शर्मा का पुत्र मुन्ना शर्मा था। वहीं इस घटना में दो अन्य महिलाएं भी गम्भीर रूप से घायल भी हो गईं। बताया जाता है कि मृतका गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ खेत की तरफ गई थी। लौटने के क्रम में शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे गांव के पास ही सामने से उक्त मृत युवक बाइक चलाते हुए आ रहा था। इसी दौरान उसने श्रीमति देवी , सुगिया देवी व कांति देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि बाइक पलटने से युवक भी गिर गया। इससे तीनों महिलाओं के साथ ही बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया। जहां श्रीमती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुगिया देवी व कांति देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिनको बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, मुन्ना शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना की सूचना पर हथुआ एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी के साथ ही अन्य थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच -पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि बाइक चालक ने तीन महिलाओं को धक्का मारा व इसके बाद बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगे पोल में टकरा गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि, तीन में से एक महिला की मौत रेफरल अस्पताल में हुई।