Bihar Local News Provider

गोपालगंज: चार थानाध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर

जिले के चार थानों के थानाध्यक्ष सहित 19 पदाधिकारियों का एक थाना से दूसरे थाना में स्थानांतरण कर दिया गया है। अपराध नियंत्रण तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार थानाध्यक्ष सहित 19 पुलिस पदाधिकारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने इन पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन पर योगदान करने का आदेश दिया है। इधर से उधर किए गए थानाध्यक्षों में मीरगंज थाना के थानाध्यक्ष तथा सिधवलिया थाना के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। मीरगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को वहां से हटाकर यादोपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस आदेश में थानों में तैनात कुछ पुलिस पदाधिकारियों को भी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका तबादला हुआ है उनमें श्रीपुर ओपी अध्यक्ष भी शामिल हैं। श्रीपुर ओपी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो को बैकुंठपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के अवर निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को महम्मदपुर थानाध्यक्ष, माधोपुर ओपी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को सिधवलिया थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष सिधवलिया अरविंद कुमार यादव को मांझागढ़ थानाध्यक्ष, महम्मदपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह को माधोपुर ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरफ मीरगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को यादोपुर थानाध्यक्ष, विजयीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को मीरगंज थानाध्यक्ष, फुलवरिया थाना के अवर निरीक्षक खालिद अख्तर को विजयीपुर थानाध्यक्ष, थावे थाना के अवर निरीक्षक संजीव कुमार को श्रीपुर ओपी अध्यक्ष, पुलिस केंद्र गोपालगंज में तैनात सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार सिह एक को श्रीपुर ओपी, पुलिस केंद्र में तैनात अरविंद कुमार श्रीवास्तव को यादोपुर थाना, पुलिस केंद्र के अब्दुल मनान को कटेया थाना, पुलिस केंद्र के सहायक अवर निरीक्षक रामनरेश सिंह को थावे थाना, पुलिस केंद्र के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार को हथुआ थाना, पुलिस केंद्र के सहायक अवर निरीक्षक गिरीश कुमार को फुलवरिया थाना, मीरगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक क्षत्रपति शिवाजी को पुलिस केंद्र, मीरगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार त्रिपाठी को पुलिस केंद्र, पुलिस केंद्र के सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर त्रिपाठी को मीरगंज थाना तथा पुलिस केंद्र के सहायक निरीक्षक अरुण कुमार का तबादला मीरगंज थाना में किया गया है।