Bihar Local News Provider

गोपालगंज: हाईवे लुटेरा गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

शहर के जादोपुर मोड़ के समीप एनएच 28 पर पुलिस ने छापेमारी कर हाईवे लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित एक स्कार्पियो में सवार होकर एनएच 28 पर गुजरने वाले ट्रक का अपना शिकार बनाने के लिए निकले थे। कुछ दिन पूर्व हुए ट्रक लूटकांड में भी पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि सदर एसडीपीओ मनोज कुमार को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो में सवार होकर हाईवे लुटेरा गिरोह के सदस्य किसी ट्रक को अपना शिकार बनाने के लिए निकले हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई तथा लुटेरा गिरोह की टोह में निकल पड़ी। इस दौरान पुलिस ने शहर के जादोपुर मोड़ के समीप एनएच 28 पर जा रहे एक स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। लेकिन स्कार्पियो में सवार लोग भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने स्कार्पियो को पकड़ उसमें सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए एक आरोपित लुटेरा गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस को कुछ दिन पूर्व हुए ट्रक लूटकांड में भी इनकी तलाश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मांझा थाना क्षेत्र के बहोरा टोला गांव निवासी भला कुमार, भोजपुरवा गांव का निवासी शरीफ देवान सहित छह लोग शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रही है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *