Bihar Local News Provider

हाईवे के अ‌र्द्धनिर्मित ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार, सात लोग घायल

शहर के बंजारी मोड़ स्थित अ‌र्द्धनिर्मित ओवरब्रिज से तेज रफ्तार कर नीचे गिर पड़ी। इस घटना में कार में सवार एक मासूम सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कार सवार सभी घायलों की हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार में सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुही निवासी 30 वर्षीय पिटू कुमार वर्मा, 25 वर्षीय अनिरुद्ध वर्मा, 35 वर्षीय प्रियेश कुमार वर्मा, 34 वर्षीय संदीप कुमार वर्मा, 25 वर्षीय राधे कुमार वर्मा तथा 20 वर्षीय राहुल कुमार छह साल के मासूम बच्चे शौर्य कुमार के साथ रविवार की रात्रि एक कार में सवार होकर जिले के बरौली में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार जैसे ही ओवरब्रिज पर बंजारी के समीप पहुंची, कार चालक लापरवाही से बंद एवं निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रास्ते कार लेकर तेजी से निकल गया। कार अभी कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी। कार के ओवरब्रिज से नीचे गिरने पर जोरदार आवाज हुई। बंजारी चौक पर मौजूद दुकानदार व आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।[the_ad id=”10743″]
सदर अस्पताल में घंटों मची रही अफरातफरी:
एक साथ सात लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाए जाने के बाद काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी मची रही। चिकित्सकों ने बताया कि घायल लोगों में छह वर्षीय शौर्य कुमार की हालत सबसे अधिक खराब थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से तत्काल बेहतर इलाज को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।[the_ad id=”10743″]
स्थानीय लोगों ने किया था रोकने का प्रयास:
रविवार की रात्रि जब तेज रफ्तार कार ने ओवरब्रिज पर चढ़ने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके लिए लोगों ने शोर भी मचाया। लेकिन कार के चालक ने स्थानीय लोगों के शोर को अनसुना कर दिया और तेजी से ओवरब्रिज की ओर बढ़ने लगा। जिसके कारण यह घटना हुई।[the_ad id=”10743″]
मिट्टी डालकर बंद किया गया है रास्ता:
हाईवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का रास्ता निर्माण कंपनी ने मिट्टी डालकर बंद कर रखा है। मिट्टी ऊंचा होने के कारण कोई भी वाहन इस ओर नहीं जाता। लेकिन कार चालक ने मिट्टी के ऊंचे टीले को पार कर कार को ओवरब्रिज के रास्ते आगे बढ़ा दिया। आगे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण कार करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी।