Bihar Local News Provider

गोपालगंज: झोपड़ी में घुसी स्कॉर्पियो, चपेट में आने से युवक घायल

थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में गुरुवार की शाम तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस गई। जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि गंगवा गांव के शंकर महतो अपनी झोपड़ी में बैठे थे। इसी बीच मुख्य सड़क से तेज गति से जा रही एक स्कार्पिया अनियंत्रित होकर इनकी झोपड़ी में घुस गई। जिससे स्कार्पियो की चपेट में आने से शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो की जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।