Bihar Local News Provider

गोपालगंज : तीन पंचायतों में निर्विरोध चुने गए पैक्स अध्यक्ष

प्रखंड की तीन पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें बनसोही, बड़कागांव व सहसरांव पंचायत शामिल हैं। इनमें से दो पंचायतों में बनसोही व बड़कागांव में अध्यक्ष पद के लिए मात्र निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने हीं अभ्यर्थी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। इसमें बनसोहीं पंचायत की अंजुम आरा व बड़कागांव के रामजी राय शामिल हैं। वहीं सहसरांव से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जनार्दन सिंह के अलावा उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। लेकिन सोमवार को प्रमिला देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार बड़कागांव से रामजी राय, बनसोहीं से अंजुम आरा व सहसरांव से जनार्दन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
बनसोही पैक्स अध्यक्ष के रूप में अंजुम आरा को दूसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों ने बधाई दीं। बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह, खेदारू मियां, एजाज अहमद सिद्दीकी, अवधेश श्रीवास्तव, टुना श्रीवास्तव, मो. अब्बास, वहाब मियां, दशईं मांझी, पुतुल देवी, अवधेश सिंह, कामेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ राय आदि शामिल थे।