Bihar Local News Provider

गोपालगंज: भूमि विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या

जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर इस गांव के निवासी 55 वर्षीय अंबिका यादव सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी अ¨बका यादव का इसी गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर अंबिका यादव सहित पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल अंबिका यादव की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों तथा घायलों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।