Bihar Local News Provider

कुचायकोट: इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मिली स्वीकृति

कुचायकोट प्रखंड के सिपाया में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भूमि की स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने सिपाया में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे दिया। बताया जाता है कि सिपाया में इंजीनिय¨रग कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित था। जिसे शासन व प्रशासन दोनों से स्वीकृति मिल चुकी थी। लेकिन बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सिपाया में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया। जिसको लेकर सिपाया सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए थे। इस बीच मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में सरकार ने सिपाया में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे दिया। जिससे सिपाया तथा आसपास के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हो गई है। बुधवार को नरेंद्र ओझा, चंदन तिवारी, सुधीर शुक्ला, विद्या पाण्डेय, डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद , विनय मिश्रा, प्रिन्स वर्णवाल, राधेश्याम कुमार, मदन साह, विनय प्रसाद, अखिलेश शुक्ला आदि ने कैबिनेट के इस निर्णय पर अपनी खुशी का इजहार किया।