Bihar Local News Provider

गोपालगंज: दहेजलोभियों ने 22 वर्षीय नवविवाहिता को जिन्दा जलाया

नगर थानाक्षेत्र के सुन्दर पट्टी गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की जिन्दा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गयी है मृतका का नाम पिंकी देवी है। वह चन्दन सिंह उर्फ़ गुड्डू की पत्नी थी।
बताया जाता हैै की नागेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी पिंकी की शादी दिसम्बर 2014 को सुन्दर पट्टी के निवासी उदय नारायण सिंह के पुत्र चन्दन सिंह उर्फ़ गुड्डू के साथ की थी। मृतका के पिता नागेन्द्र सिंह का कहना है की शादी के समय से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ में कार की मांग की गयी थी। जिसे पूरा नही करने पर पिंकी को उसके पति के अलावा देवर, सास और ननद लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी पिंकी को उसके पति ने जमकर पिटाई कर दिया था जिसके बाद पिंकी के परिजन उसे अपने साथ घर ले कर चले आए थे। बाद में पिंकी के पति चंदन सिंह अपने भाई के साथ ससुराल पहुँच अपने वापस नहीं लौटने पर अपने बच्चे को मारने का धमकी देते हुए जबरन अपने साथ पिंकी को वापस सुन्दर पट्टी ले कर चला आया था। जिसके बाद बीते शनिवार को घटना को अंजाम दे दिया।
मृतका के माँ ब्रिज किशोरी देवी के मुताबिक दहेज़ में बाइक दिया गया था, लेकिन ससुराल वालो का मांग बढ़ गया था। अपनी मांग पूरा नहीं होने पर पहले एक सप्ताह तक पिंकी देवी को भूखे पेट रखा गया और फिर कल शनिवार पिंकी के शरीर पर केरोसिन तेल डालकर जिन्दा जला दिया। जैसे ही पिंकी के परिजनों की इसकी सूचना मिली वैसे ही परिजनों ने पिंकी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने पिंकी की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर लेकर जाने के क्रम में रस्ते में ही पिंकी की मौत हो गयी। ससुराल वालो ने पिंकी की निर्मम हत्या कर फरार हो गए।
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मृतका के पिता के ब्यान पर पति समेत पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है एवं इस मामले में एक आरोपी उदय नारायण सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।