Bihar Local News Provider

गोपालगंज: जयंती पर याद किए गए मौलाना मजहरूल हक

कौमी एकता के प्रतीक मौलाना मजहरूल हक की जयंती कांग्रेस जिला कार्यालय पर इफ्तेखार हैदर की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अपिर्त की गई। वक्ताओं ने उनके त्याग व समर्पण की सराहना की। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमूल्यरत्न शुक्ल युगानी, प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, सत्यदेव प्रसाद, जुल्लफिकार अली भुट्टो, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक प्रेमनाथ राय शर्मा, माहताब आलम, खुर्शीद आलम, राजकुमारी गुप्ता, सैयद अली, चन्द्रिका उपाध्याय आदि थे। छात्र राजद ने भी मौलाना मजहरूल हक की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्र राजद के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने तुरकाहां हाई स्कूल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस दौरान छात्र राजद के प्रधान महासचिव मो. परवेज आलम, उपाध्यक्ष वजीर आलम भुट्टो, अहमद हुसैन, धर्मेन्द्र यादव, प्रिंस सिंह, फैयाज अहमद, असगर अली, मेघनाथ यादव, राहुल कुमार, ओम प्रकाश यादव, आबिद सैफ अनवर, आसिफ इमाम, सुरेश राम, प्रभात कुशवाहा आदि थे।